जानिए क्या है एडिक्शन (addiction) और कैसे पाया जा सकता है इससे छुटकारा?

इस ब्लॉग में “जानिए क्या है एडिक्शन (addiction) और कैसे पाया जा सकता है इससे छुटकारा?”

एडिक्शन मीनिंग इन हिंदी / Addiction meaning in hindi

एडिक्शन (addiction) जिसको हिंदी में लत भी कहते हैं। लत का मतलब होता है कि व्यक्ति किसी भी हानिकारक चीज के करने, उसका सेवन करने, उसे लेने, अथवा उसके इस्तेमाल करने के लिए खुद पर नियंत्रण ना रख पाए। लत होने से व्यक्ति की सोच व उसके शरीर दोनों पर असर पड़ता है।

एडिक्शन का हमारी जिंदगी पर क्या असर पड़ता है? / What is the effect of addiction on our life in hindi

आदत को लत बनने में समय नहीं लगता। व्यक्ति को पता भी नहीं चलता कि कब उसकी आदतें लत में बदल गई हैं जिसके बाद वह उसे आसानी से छोड़ भी नहीं सकता। क्योंकि उनकी जिंदगी के लिए वह लत बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। कई लोग लत के कारण भावनाओं का आनंद लेने लगते हैं और उसे बार बार करने की तीव्र इच्छा रखते हैं।

एडिक्शन (व्यसन) कई तरीके का होता है। जरूरी नहीं की लत सिर्फ शराब, जुआ, गुटका, ड्रग, अफीम, आदि की ही हो बल्कि कई तरीके की होती है, जैसे सेक्स करने की भी लत होती है। व्यक्ति इसका आदी बन जाता है। उसे कुछ समझ नहीं आता कि वह एडिक्शन उसके लिए सही है या गलत। उसे तो बस उस की लत लगी रहती है। यह बुरी लत उसे बर्बाद करके ही छोड़ती है, जिसके कारण वह बुरी तरह तबाह व बर्बाद हो जाता है। इसी तरह शराब की लत के साथ-साथ बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनको बहुत ज्यादा खाने की लत होती है। कई लोगों को शर्ते लगाने की लत होती है, तो कई लोगों को चीजों को इधर से उधर करने की लत होती है। आदत कैसी भी हो अगर वह अच्छी है तो व्यक्ति के लिए सही है परंतु अगर वह बुरी है तो है तो वह व्यक्ति के लिए बहुत ही नुकसानदेह है।

बुरे एडिक्शन (addiction) के कारण व्यक्ति का मस्तिष्क, शरीर, उसकी आर्थिक अवस्था, उससे संबंधित रिश्ते और दोस्तों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कई बार व्यक्ति अपने एडिक्शन (व्यसन) के कारण दोस्तों के सामने शर्मिंदा भी होता है।

याद रखें की लत के शुरू होने का कोई एक कारण नहीं होता, बल्कि इसके शुरू होने के कई कारण होते हैं। जिनको किसी भी चीज की लत लग जाती है उनकी जिंदगी के लिए वह आदत बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। वह आदत उनकी जिंदगी का एक हिस्सा बन जाती है। कोई व्यक्ति जितना अपनी लत को बार-बार करेगा और उन चीजों का इस्तेमाल करेगा उसका शरीर और उसका मस्तिष्क उन चीजों के प्रति इतना ही सहनशीलता होता जाएगा। व्यक्ति समान भावनाओं को महसूस करने के लिए उन चीजों को बार-बार करता है, फिर उसे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करने लगता है। जिसके कारण उसकी यह आदत लत बन जाती हैं। अगर व्यक्ति अपनी गलत लत को छोड़ दे तो उसके शरीरिक और मानसिक स्तर में सुधार महसूस होने लगेगा। व्यक्ति के लिए जरूरी है कि बुरी आदत छोड़ दे  और कोई नई अच्छी आदत डाले ताकि उसे नुकसान न उठाना पड़े और दूसरों के सामने शर्मिंदा ना होना पड़े।

एडिक्शन (addiction) के कारण व्यक्ति दूसरों के साथ साथ अपने से संबंधित रिश्तो पर भी गहरा प्रभाव डालता है। जिसके कारण रिश्तो में समस्याएं बढ़ने लगती हैं। आज के शीर्षक में किसी भी तरह के एडिक्शन (व्यसन)से छुटकारा पाने के उपाय के बारे में बात करेंगे। तो आइए जानते हैं एडिक्शन (addiction) से छुटकारा पाने के उपायों के बारे में।

यह भी पढ़ें

एडिक्शन (addiction) से छुटकारा पाने के कुछ उपाय / Ways to get rid of Addiction in hindi

स्वीकारना

एडिशन से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि इस बात को स्वीकार करें कि उसकी जो यह लत है वह बुरी लत है। इसे छुड़ाने के लिए उसे हर मुमकिन कोशिश करनी है। यदि व्यक्ति इस बात को स्वीकार कर लेता है तो उसकी आदत यानी जो लत बन चुकी है वह आसानी से छूट सकती है। इसलिए सबसे पहले किसी भी एडिक्शन (addiction) को छुड़ाने के लिए इस बात को स्वीकार करना जरूरी है कि वह बुरी लत है।

लक्ष्य निर्धारित करें

एडिक्शन को छोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करें। लत को छोड़ने के लिए लक्ष्य बनाएं कि अब इसको छोड़ना है, और उसके बदले अच्छी आदतों को अपने अंदर लाना है। किसी भी काम को करने के लिए लक्ष्य बनाना अनिवार्य है। यदि हम लक्ष्य बनाएंगे तो हमारा पूरा कंसंट्रेशन (concentration) उसी पर रहेगा और हम एकाग्रता के कारण अपने काम को आसानी से कर लेंगे।

लत के प्रभाव को जानें

आपको कौन सी चीजें प्रभावित करती हैं इसे समझने की कोशिश करें।

किसी भी व्यक्ति के लिए यह जानना जरूरी है कि उसके लिए क्या सही है? और क्या गलत? कौन सी चीजें हैं जो किसी भी व्यक्ति पर कितना प्रभाव डालती है? यदि कोई ऐसी चीज है जिसके कारण व्यक्ति पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है और वह अपना संतुलन खो देता है या चित को संभालने में असमर्थ है तो उसे चाहिए कि वह उस चीज़ से दूर रहे और उस लत से दूरी बनाए रखें क्योंकि उसके कारण वह अपने होश में नहीं रह पाता। इसी तरह जो चीजें व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क के लिए जरूरी है वह उसे अपनी आदत बना ले जैसे योगा करना, व्यायाम करना, व्यक्ति को चाहिए कि वह इसे अपनी आदत बना ले और हर रोज उस काम को करें। इसका अच्छा प्रभाव व्यक्ति के मस्तिष्क और शरीर पर पड़ेगा।

बुरी लत से छुटकारा पाएं और अच्छी लत को अपनाएं। सबसे बेहतरीन तरीका यही है किसी भी लत से छुटकारा पाने के लिए।

सोच विचार करें

अपनी आदतों के बारे में सोच विचार करें। यह हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वह स्वयं पर गौर करे कि उसके अंदर कौन सी अच्छी आदतें हैं और कौन सी बुरी। किसी भी एडिक्शन (addiction) को छोड़ने का सबसे बेहतरीन उपाय ये हो सकता है।

एडिक्शन के लिए मेडिटेशन करें

मेडिटेशन करने के कारण व्यक्ति का उसके मस्तिष्क और शरीर पर संयम बना रहता है। उसके अंदर से सकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती हैं जो किसी भी नकारात्मक विचार या भावनाओं से दूरी बनाए रखने में उसकी मदद करती है।

थेरेपी लें

एवर्शन थेरेपी करें। ऐसा जरूरी तो नहीं कि यह थेरेपी हर एक के लिए कारगर साबित होती है लेकिन यह थेरेपी काफ़ी उपयोगी होती है। ऐसा व्यक्ति जिसको एवर्शन थेरेपी दी की जा रही है वह अपनी लत को छुड़ाने हेतु अनेक प्रकार की दवाइयां और यहाँ तक कि इलेक्ट्रिक शॉक को भी झेल सकता है। इस थैरेपी में इस तरह की चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है।

इसी के साथ ही यदि व्यक्ति किसी भी चीज के बारे में, या बुरी आदत जो उसे छुड़ानी है उसके बुरे पहलुओं के बारे में सोचे और उस बुरे प्रभाव के बारे में सोचे तो धीरे-धीरे वह चीज उसके दिमाग़ से निकल जाएगी। इस तरह करने से एडिक्शन (addiction) भी कम होता रहेगा।

चैलेंज करें

खुद को चैलेंज करें। यह देखा गया है कि लोग किसी भी चैलेंज को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं, और किसी भी काम को करने के लिए चैलेंज जरूरी है। इसलिए अपनी बुरी लत को छुड़ाने के लिए खुद को चैलेंज करें। इस के नाते व्यक्ति बुरी आदत से छुटकारा पा सकता है।

बुरी संगति से बचें

बुरी संगति से छुटकारा पाएं। ज्यादातर यह देखा गया है कि जिस व्यक्ति को बुरी लत या एडिक्शन (addiction) होता है वह बुरी संगति के वजह से ही होता है। लोग संगति में आकर बहुत से गलत काम करने लगते हैं। फिर धीरे-धीरे उसके आदी हो जाते हैं। यह जरूरी है कि एडिक्शन से छुटकारा पाने के लिए बुरी संगति से छुटकारा पाएं और अच्छों के साथ बैठे और अपने अच्छे दोस्त बनाएं।

और भी पढ़ें –

तनाव से बचें

तनाव से दूरी बनाए रखें। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति तनाव, अवसाद व चिंता के कारण एडिक्शन (addiction) में आ जाता है। वह किसी भी काम को करने के लिए अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाता। उसे तनाव होने लगता है। वह अपनी चिंता को दूर करने की कोशिश करता है और लत को बार बार दोहराता है जो उसके लिए हानिकारक है। तनाव व चिंता से दूरी बनाने के लिए किसी भी नशीले पदार्थ का प्रयोग ना करें। यह चिंता और तनाव को और बढ़ाता है ना कि उसे कम करता है।

बदलाव लाएँ

जीवनशैली में सुधार लाएं। एडिक्शन से छुटकारा पाने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में कुछ सुधार करना चाहिए। अपने रूटीन में कुछ बदलाव लाएं। इसके द्वारा एडिक्शन (addiction) से छुटकारा पा सकते हैं।

नई व अच्छी आदतें अपनाएँ

अपने अंदर कुछ नई व अच्छी आदतें डालने की कोशिश करें। सबसे बेहतरीन उपाय एडिक्शन (addiction) से छुटकारा पाने का यह है कि व्यक्ति को उस बुरी आदत को छोड़ने के बजाय अपने अंदर कुछ नई चीज जो उसके लिए फायदेमंद है उसको लाने का प्रयास करे। धीरे-धीरे उसकी वह बुरी आदत खुद ब खुद छूट जाएगी। पुरानी आदतों की जगह जब नई आदतें ले लेती हैं तो पुरानी आदतें छूट जाती हैं।

सकारात्मक दृष्टिकोण रखें

सकारात्मक विचार रखें। दुखों से छुटकारा पाने के लिए नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। यह ना सोचें कि जो आदत बन गई है उससे अब छुटकारा नहीं पा सकते। जो आदतें लत बन जाती हैं वह छूट भी सकती हैं। इसलिए सकारात्मक विचार रखें और अपनी गलत लत को छोड़ने के प्रयास करते रहें।

निष्कर्ष / Conclusion

बुरी लत को छुड़ाने के लिए कई ऐसी संस्थाएं हैं जो एडिक्शन (addiction) से ग्रस्त आदमियों को सलाह देने, उनका सहयोग व इलाज उपलब्ध कराने के कार्य कर रही हैं। उन संस्थाओं में डॉक्टर्स के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक और एडिक्शन एक्सपर्ट होते हैं जो लोगों की मदद करते हैं। उन्हें लत से छुटकारा पाने में उनकी सहायता करते हैं। किसी भी लत को छुड़ाना थोड़ा मुश्किल होता है। दरअसल यह एक चुनौती होती है क्योंकि आदतें हमारे मस्तिष्क की उपज होती है। इसलिए उस से पीछा छुड़ाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। व्यक्ति को दिमाग के साथ कोशिश और मेहनत करते रहना पड़ता है। किसी भी लत को छोड़ने के लक्षण बहुत व्यापक होते हैं। दरअसल उस चीज पर निर्भर करता है कि वह क्या चीज है। बुरी लत सिर्फ आदमी के स्वास्थ और खुशियों को ही प्रभावित नहीं करती बल्कि बहुत सी समस्याएं भी उत्पन्न करती हैं।

आप अपने सवालों को कॉमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे शेयर कर सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply