जाने गर्मियों में तरबूज खाने के फ़ायदों के बारे में

इस ब्लॉग में “जाने गर्मियों में तरबूज खाने के फ़ायदों के के बारे में

जाने तरबूज के बारे में

गर्मियों में तरबूज़ (watermelon) से ज्यादा फायदेमंद चीज शायद ही कोई हो। तरबूज़ एक बड़ा सा फुटबॉल के बराबर या उससे बड़ा गोल या लंबे आकार का फल होता है। इसके ऊपर का हिस्सा हरा और अंदर का हिस्सा लाल होता है। उसके अंदर छोटे-छोटे काले रंग के बीज भी होते हैं। Tarbuj में बहुत ही ज्यादा रस होता है। सच पूछिए तो यह पानी की आवश्यकता को पूरा करता है और इसी कारण गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए तरबूज से बेहतर विकल्प आप नहीं पाएंगे।

गर्मियों का सबसे बड़ा फल तरबूज (watermelon) ही माना जाता है। तरबूज के अंदर खासियत है कि यह भूख और प्यास दोनों को बुझा देता है। तरबूज में दोनों ही गुण पाए जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति तरबूज का सेवन करता है तो उसे ना पानी की आवश्यकता महसूस होगी और ना खाने की।

तरबूज़ (watermelon) में बहुत से पोषक तत्व भी पाए जाते हैं और इसको कई प्रकार से खाया जाता है। बहुत से लोग इसको काट कर फल के रूप में खाते हैं और बहुत से लोग शरबत बनाकर इसका सेवन करते हैं। यह देखने में खूबसूरत भी लगता है और खाने में फायदा भी करता है। आज के शीर्षक में हम Tarbuj से संबंधित बातें करेंगे क्योंकि आजकल तरबूज का सीजन चल रहा है।

लोग तरबूज खाते हैं परंतु उसके फायदे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते, तो इसी बात पर चर्चा करने के लिए हम यह लेख आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।

Tarbuj में 90% पानी होता है। तरबूज का स्वाद मीठा और रसीला होता है। तरबूज की पैदावार के बारे में यह बताया जाता है कि तरबूज दक्षिण अफ्रीका के कालाहारी रेगिस्तान के आसपास अधिक उगाया जाता है।

एक शोध से यह बात पता चली है कि Tarbuj की सबसे पहली फसल जो लगाई गई थी वह मिस्र में पांच हजार साल पहले उगाई गई थी। परंतु बाद में चीन सबसे ज्यादा तरबूज की खेती वाला देश बनकर आगे आ गया।

दसवी सदी में चीन में तरबूज की खेती शुरू हो गई थी और तरबूज की सबसे ज्यादा पैदावार चीन में ही होती है। भारत में भी तरबूज की फसल पाई जाती है।

तरबूज में कौन कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

तरबूज बहुत सारे पोषण तत्वों से भरा हुआ होता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं इसीलिए यह किसी भी व्यक्ति के शरीर और मस्तिष्क के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। तरबूज में फाइबर, पोटैशियम, आयरन, विटामिन-ए, बी, व सी पाया जाता है। सबसे ज्यादा खास इसमें लाइकोपीन (Lycopene) नामक तत्व पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट (Anti Oxidant) की तरह काम करता है इसी लिए तरबूज़ को गहरा लाल रंग मिलता है।

यह भी पढ़ें 

तरबूज खाने के फायदे क्या हैं ?

हृदय के लिए

दिल के लिए तरबूज (watermelon) बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। जो व्यक्ति तरबूज़ का सेवन हर रोज करता है या तरबूज का जूस या शरबत का सेवन करता है, तो यह काफ़ी लाभदायक होता है। इसके कारण शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के संचय (collection) को रोका जा सकता है जो दिल की बीमारी का कारण बनते हैं। तरबूज़ में पाए जाने वाले साइट्रलाइन, एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) पर लाभकारी प्रभाव डालते हैं। असल में एथेरोस्क्लेरोसिस एक हृदय रोग है। इस रोग में हमारे शरीर में धमनी (artery) दीवारों पर वसा (fat), कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों का निर्माण होने लगता है। इसके अलावा साइट्रलाइन, रजोनिवृत्ति (menopause) के बाद महिलाओं में धमनी की कठोरता को कम करने का काम भी कर सकता है।

पाचन क्रिया के स्वस्थ रहने में

Tarbuj पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। तरबूज़ में पानी की अधिकता होती है, पानी भोजन पचाने में सबसे अहम पदार्थ माना जाता है। तरबूज में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। ये कब्ज, डायरिया और गैस जैसी समस्याओं से निजात दिलाने का काम करता है।

मोटापे से राहत

जो लोग अपने मोटापे से परेशान हैं उन्हें चाहिए कि वे अपने रोजमर्रा के आहार में तरबूज़ को शामिल करें। तरबूज व्यक्ति के वजन को कम करता है और मोटापे से छुटकारा दिलाता है। तरबूज में कैलोरी कम पाई जाती है। Tarbuj में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। तरबूज की एक खासियत यह है कि यह पेट को ज्यादा देर तक भरा रख सकता है, जिसकी कारण भूख कम लगती है और लोग अधिक खाना खाने की आवश्यकता महसूस नहीं करते हैं।

कैंसर के लिए

कैंसर जैसी घातक बीमारी जिसका नाम सुनते ही लोगों में डर बैठ जाता है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस कैंसर की बीमारी के लिए तरबूज़ फ़ायदेमंद होता है। तरबूज में एक महत्वपूर्ण तत्व पाया जाता है जिसे लाइकोपीन (lycopene) कहते हैं, यह तत्व कैंसर से बचाव कर सकता है। लाइकोपीन की वजह से तरबूज़ को लाल रंग प्राप्त होता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, इसलिए यह शरीर में कैंसर को पनपने से रोक सकता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता

स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। तरबूज़ शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है क्योंकि इसमें विटामिन-सी से भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसके अलावा Tarbuj में फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है। तरबूज़ आंतों को स्वस्थ रखता है और बैक्टीरिया के माध्यम से रोग-प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने में सहायक हो सकता है। इसमें विटामिन-बी6 भी होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को एंटीबॉडी का उत्पादन करने में मदद करता है। तरबूज़ में मौजूद विटामिन-ए प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करता है और संक्रमण से बचाता है।

दमा की बीमारी में

दमा की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए तरबूज़ का सेवन करना चाहिए। तरबूज में लाइकोपीन (lycopene) उपस्थित होता है जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है, यह अस्थमा के मरीजों के लिए कारगर साबित हो सकता है। लाइकोपीन और विटामिन-ए का पर्याप्त सेवन दमा के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

आंखों के लिए

आंखों के लिए भी Tarbuj के लाभ बहुत हैं। तरबूज़ विटामिन-ए का अच्छा स्रोत है, जो आंख की रेटिना में पिगमेंट का उत्पादन करने में मदद करता है। यह धुंधलेपन को दूर करने में मदद करता है। तरबूज में पाए जाने वाले विटामिन-ए को रेटिनॉल भी कहा जाता है, जो कम रोशनी की समस्या से लड़ता है एवं अच्छी दृष्टि को बढ़ावा देता है।

और भी पढ़ें –

हड्डियों के लिए

हड्डियों के लिए तरबूज़ बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। तरबूज विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो हड्डियों की मज़बूती के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं तरबूज़ में मौजूद विटामिन-ए हड्डियों के विकास को बढ़ावा देने का काम करता है।

मसूड़ों से संबंधित समस्या से छुटकारा

तरबूज़ विटामिन-सी से समृद्ध होता है और विटामिन-सी दांतों और मसूड़ों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। विटामिन-सी की कमी से मसूड़े से संबंधित समस्या हो सकती है। तरबूज के में पानी में विटामिन सी की अधिकता होती है इसलिए यह दांतों से बैक्टीरिया को हटाने का काम कर सकता है।

घाव की समस्या से राहत

तरबूज़ लाइकोपीन से समृद्ध होता है जो फ्री रेडिकल की उस समस्या जिसके कारण हृदय से जुड़ी कोशिकाओं को क्षति होती है उसे रोकने का काम कर सकता है। ऐसे में कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए तरबूज का सेवन लाभकारी हो सकता है।

गर्भावस्था में

तरबूज में अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फोलिक एसिड, कैल्शियम, विटामिन-ए और आयरन आदि। इन पोषक तत्वों की आवश्यकता गर्भावस्था के दौरान ज्यादा होती है।
तरबूज़ में पाया जाने वाला लाइकोपीन गर्भावस्था के दौरान इंट्रा यूटराइन ग्रोथ रेस्ट्रिक्शन (Intrauterine growth restriction) को कम करता है। इससे गर्भावस्था के दौरान बच्चे के सामान्य वजन तक नहीं बढ़ पाने की समस्या से राहत मिलती है। तरबूज का सेवन गर्भावस्था के दौरान सीने में जलन और मॉर्निंग सिकनेस को कम करने में भी मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा तरबूज का सेवन करें किंतु डॉक्टर के निर्देश का पालन सबसे पहले है।

शरीर में ऊर्जा पैदा करने के लिए

शरीर की ऊर्जा बढ़ाने के लिए तरबूज(watermelon) बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि कोई व्यक्ति चाहता है कि उसके शरीर से थकावट दूर हो जाए और वह खुद को तरोताजा और शक्तिशाली महसूस करे तो उसे चाहिए कि अपने आहार में तरबूज का सेवन जरूर शामिल करे क्योंकि, तरबूज विटामिन-बी का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने का काम करता है।
तरबूज में पाए जाने वाले विटामिन, जैसे विटामिन बी-6 ऊर्जा के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसके अलावा, तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो थकावट और प्यास को दूर कर खोई हुई ऊर्जा की पूर्ति करता है।

त्वचा को निखारने के लिए

त्वचा के लिए भी तरबूज बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें पानी की अधिकता होती है, इसलिए यह त्वचा के सूखेपन को दूर करने में मदद करता है। यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है।

बालों के लिए

बालों के लिए तरबूज़ का सेवन बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। तरबूज में विटामिन-सी पाया जाता है जो शरीर को हीम आयरन(heme iron) का उपयोग करने में मदद करता है। हीम आयरन स्वस्थ बालों को बढ़ावा देता है। इसके अलावा तरबूज़ में कोलेजन भी पाया जाता है। स्वस्थ बालों के विकास के लिए कोलेजन की भी आवश्यकता होती है और तरबूज में मौजूद विटामिन-सी कोलेजन को बढ़ावा देने में मदद करता है।

यौन क्षमता को बढ़ाता है

तरबूज में मौजूद साइट्रलाइन यौन संबंध बनाने की क्षमता को बढ़ावा देने में फायदेमंद होता है। तरबूज़ में पाए जाने वाले साइट्रलाइन वो खास तत्व है, जो यौन रोग को सुधारने का काम करता है।

कब्ज के लिए तरबूज के फायदे

पाचन तंत्र खराब होने के कारण कब्ज हो सकता है। कब्ज़ में मल सख्त हो जाता है जिसके कारण मल त्याग में कठिनाई आती है। कब्ज़ से छुटकारा पाने के लिए तरबूज आपकी मदद कर सकता है। तरबूज़ में जल और फाइबर जैसे पोषक तत्वों की अधिकता होती है, इसलिए यह कब्ज की समस्या से निजात दिला सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने तरबूज़ के फायदों के विषय में एक महत्वपूर्ण चर्चा की है। हम आशा करते हैं कि इस लेख के माध्यम से आपको हमारे इस विशेष टॉपिक पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गयी होगी। लेख से संबंधित सवालों और सुझावों को आप कॉमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे शेयर कर सकते हैं।

विशेष- एलर्जी या किसी अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर किसी भी पदार्थ के सेवन से पूर्व डॉक्टरी परामर्श आवश्यक है।

इस लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न आपके मन में हो तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखें।

Leave a Reply