अवसाद / डिप्रेशन (Depression) के बारे में यह बातें आप भी जान लें

आइए अवसाद / डिप्रेशन (Depression) के बारे में बात करते हैं। अपने शब्दों में चर्चा करते हैं डिप्रेशन (Depression) पर। 

डिप्रेशन (अवसाद) क्या है ? / Depression kya hai in hindi?

सच कहें तो डिप्रेशन (Depression) एक ऐसी मानसिक अवस्था का नाम है जो व्यक्ति को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। डिप्रेशन (Depression) व्यक्ति की खुशियों को खा जाता है और व्यक्ति को भी अंदर ही अंदर जलाकर राख बना देता है अर्थात् व्यक्ति की भावनाओं को काफ़ी नुक़सान पहुँचाता है।

अवसाद / डिप्रेशन के कारण व्यक्ति इतना लाचार हो जाता है कि वह खुद को ही समझ नहीं पाता कि आखिर उसे करना क्या है? डिप्रेशन बहुत ही खतरनाक मानसिक बीमारी है। यह व्यक्ति को अंदर ही अंदर से परेशान करता रहता है। डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति सिर्फ और सिर्फ खोखला बनकर रह जाता है। 

देखने में तो व्यक्ति सही रहता है परंतु वह अंदर ही अंदर एक दम टूट जाता है। सिर्फ और सिर्फ उसकी जिंदगी में अंधेरा बाकी रहता है। वह मायूस हो जाता है। उसकी जिंदगी का कोई मतलब नहीं रहता।

आजकल हर व्यक्ति अपने जीवन में बहुत व्यस्त है। इतना व्यस्त है कि उनके पास खुद के लिए ही समय नहीं है। दिनचर्या को लेकर उनके पास इतने काम रहते हैं कि वह अपने से संबंधित चीजों पर सही से ध्यान नहीं दे पाते। साथ ही बहुत से लोग जरा जरा सी बातों पर बहुत अधिक चिंतित होने लगते है। वैसे तो चिंता करना एक सामान्य सी बात है, पर अगर इसकी वजह से वह व्यक्ति जरुरत से ज्यादा ही तनाव/स्ट्रेस लेता है और बहुत लम्बे समय तक उसी के बारे में सोचता रहता है तो यह सामान्य बात नहीं है। ऐसे लोग ख़तरनाक मानसिक बीमारियों के निशाने पर आ सकते हैं। 

डिप्रेशन (अवसाद) मीनिंग / Depression meaning in hindi

डिप्रेशन (Depression) एक मानसिक बीमारी होती है जिसके कारण व्यक्ति की रोजमर्रा की जीवन शैली पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

वास्तव में देखा जाए तो अवसाद मतलब डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक स्थति है, जो कुछ लोगों को तो थोड़े समय के लिए ही रहती है परंतु वहीं कुछ लोगो में लंबे समय तक रहती है। बल्कि कई बार तो ऐसा भी होता है कि एक समय बाद उन लोगों का यही डिप्रेशन (Depression) एक भयानक रूप भी ले लेता है। 

डिप्रेशन (Depression) एक खतरनाक बीमारी है। इसके कारण लोगों का मन ज़िंदगी से भर जाता है। जिसके कारण इंसान का मन किसी भी काम में नहीं लगता। ऐसे लोगों को जिंदगी में कुछ भी करने का दिल नहीं करता। उनकी जिंदगी सिर्फ और सिर्फ अंधेरे से भर जाती है। खुशी और उम्मीद की कोई भी किरण दिखाई नहीं देती। ऐसी हालत में व्यक्ति अकेला रहना ज्यादा पसंद करता है। जिसके कारण उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी और उसके काम काज पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

आज के इस शीर्षक में हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक, डिप्रेशन (Depression) के बारे में चर्चा करेंगे जिसके बारे में जानना हर व्यक्ति के लिए ज़रूरी है। अगर देखा जाए तो दुनिया में 80% लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं। डिप्रेशन के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं इसके कारणों और लक्षणों के बारे में। साथ ही हम जानेंगे कि इसे कैसे दूर किया जाए।

यह भी पढ़ें –

डिप्रेशन के लक्षण / Depression symptoms in hindi

हमेशा चुप चुप रहना
व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाना
व्यक्तित्व में गुस्सा भरा रहना
हमेशा थका हुआ महसूस करना
सिर में दर्द रहना
भूख ना लगना (डिप्रेशन में कई व्यक्तियों को बहुत ज्यादा भूख लगती है परंतु वहीं कई सारे व्यक्तियों को भूख नहीं लगती)
सही तरीके से नींद ना आना। कई बार तो ऐसा होता है कि व्यक्ति डिप्रेशन (Depression) की हालत में बहुत ज्यादा सोता है। (यह व्यक्ति पर निर्भर है कि किस व्यक्ति को डिप्रेशन में क्या होता है। कुछ व्यक्तियों को बहुत नींद आती है कुछ व्यक्तियों की नींद उड़ जाती है।)
आंखों के नीचे कालापन पड़ जाना
खुशी महसूस ना होना
हमेशा मायूस रहना और मायूसी से भरी बातें करना
नकारात्मक विचार आना
लोगों से दूरी बनाए रखना। अकेले रहना पसंद करना
किसी भी काम में दिल ना लगना
चीजों को भूलने लगना
किसी भी तरह का कोई उत्साह महसूस ना करना
वजन कम या ज़्यादा हो जाना। शरीर का दिन-ब-दिन दुबला होते चले जाना या अत्यधिक रूप से वजन बढ़ने लगना।
बेचैनी रहना
पसंदीदा चीजों से दूरी बनाए रखना। व्यक्ति को जो चीजें पहले पसंद थी वह अब पसंद ना रहना
खुद को दूसरों से कम समझना
खुद के अंदर विश्वास की कमी रहना
ज्यादातर दूसरे लोगों पर ही निर्भर रहना यहां तक कि अपने रोजमर्रा के कामों के लिए भी
किसी भी बात को समझ नहीं पाना। कोई भी फैसला करने में परेशानी आना
सही से किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित ना कर पाना
हमेशा मौत से संबंधित बातें करना या खुदकशी करना या खुदकुशी करने की कोशिश करना
पेट का फूलना
कब्ज़ रहना
खाना खाने के बाद सही से खाने का हजम ना होना
ज्यादातर देखा गया है कि पुरुषों के मुकाबले में स्त्रियों में डिप्रेशन (Depression) की समस्या ज्यादा पाई जाती है।

डिप्रेशन के कारण / Depression reason in hindi

डिप्रेशन के बारे में कोई भी बात स्पष्ट रूप से नहीं कही जा सकती। यह एक आम बात है कि हर इंसान को चिंता करना जरूरी है, परंतु परेशानी उस वक्त बढ़ जाती है जब व्यक्ति एक हद से ज्यादा चिंता करने लगता है, और बार-बार उसी बात को सोचता है। यहां तक कि वह उस बात को अपने मस्तिष्क पर हावी कर लेता है। यह एक बीमारी में बदल जाती है, जो कि खतरनाक बीमारी होती है। डिप्रेशन (Depression) के कई कारण होते हैं। यह व्यक्ति और उसकी जीवन शैली पर निर्भर करता है कि उसके कारण क्या है। 

कई लोगों में तो उनके घर को लेकर चिंता उत्पन्न होती है। अच्छी नौकरी न होना या नौकरी चले जाना, तो कई लोगों को कारोबार से संबंधित, उनके व्यवसाय में घाटा ना हो जाए इससे चिंता होती है। कोई अपने बच्चों के बारे में बहुत ज्यादा चिंतित रहता है, तो कोई अपनी बीवी या शौहर के बारे में। ब्रेकअप होना या शादी का टूट जाना भी डिप्रेशन का कारण हो सकता है। इसके साथ-साथ हर व्यक्ति में काम का दबाव रहता है और वह इस दबाव को अपने मस्तिष्क पर बुरी तरीके से हावी कर लेता है जिसका असर उसके मस्तिष्क और शरीर पर नकारात्मक पड़ता है। इसी तरह से कई सारी बातें हैं जो चिंता का कारण बनती हैं। बहुत सारे बच्चे तो पढ़ने लिखने को लेकर बहुत ज्यादा चिंता के शिकार हो जाते हैं। वह पढ़ाई को अपने ऊपर इतना ज्यादा डाल लेते हैं कि वे डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं।

बहुत सारे लोग तो अपने भविष्य को लेकर जरुरत से ज्यादा ही सोचने लगते हैं। जिसके कारण उन्हें अवसाद / डिप्रेशन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नज़दीक़ी की मृत्यु भी डिप्रेशन (Depression) का कारण बनती है। इसी तरह की अन्य बहुत सी वजहों को लेकर एक व्यक्ति जरुरत से ज्यादा सोच कर डिप्रेशन में जा सकता है। एक बात का हमेशा ख्याल रखना चाहिए कि यदि किसी भी व्यक्ति को चिंता के लक्षण नजर आए तो उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बेहतर है उसका समाधान ढूंढकर चिकित्सक के पास जाकर उसका इलाज करवाया जाए अन्यथा व्यक्ति को बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है।

और भी पढ़ें –

डिप्रेशन को दूर करने का इलाज / Depression treatment in hindi

  • अगर किसी को भी डिप्रेशन (Depression) से संबंधित कोई भी लक्षण दिख रहा है तो उसे चाहिए कि वह डॉक्टर से संपर्क करे और उसके निदान का तरीका जाने। डॉक्टर की सलाह को अपनाएं। उस में लापरवाही ना करें।
  • डिप्रेशन का इलाज सबसे बेहतर यही है कि व्यक्ति को खुद से ही कोशिश करना चाहिए और उसे खुद से ही इसका इलाज करना चाहिए। यदि वह खुद के द्वारा इसे कम करने की कोशिश करेगा तो वह जल्दी सही हो जाएगा। डिप्रेशन (Depression) एक मानसिक बीमारी है और मानसिक बीमारियों में व्यक्ति को खुद से ही कोशिश करनी पड़ती है।
  • हमेशा व्यक्ति को अपने आज पर ध्यान देना चाहिए। जो गुजर गया और जो आने वाला है उसके बारे में सोच सोचकर किसी भी बीमारी में पड़ने से बेहतर यही है कि अपने आज को सवारें, और अपने आज में जिएँ, कल की फ़िक्र छोड़ दें।
  • डिप्रेशन (Depression) को दूर करने का सबसे बेहतर तरीका यही है कि अपनी पसंद की चीजें करें। यदि आप को गाना सुनना पसंद है तो आप गाना सुने, यदि आपको कुछ लिखना पसंद है या कुछ ड्राइंग करना पसंद है तो आप वह करें।  आपको कुकिंग करना पसंद है तो उसके जरिए से आप अपने डिप्रेशन को कम करें। यह सारी चीजें एक अच्छा इलाज हैं।
  • व्यक्ति को डिप्रेशन (Depression) दूर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि वह हर रोज सुबह उठकर व्यायाम करें। शोध में पाया गया है कि व्यायाम के द्वारा व्यक्ति का मस्तिष्क  तरोताजा रहता है और डिप्रेशन व चिंता दूर हो जाती है।
  • पोषण से भरपूर खाना खाएं जैसे हरी सब्जियां और फल आदि। जंक फूड से दूरी बनाए रखें क्योंकि जंक फूड डिप्रेशन का कारण बनता है। इस कारण व्यक्ति के शरीर में नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है।
  • व्यक्ति को ज्यादा देर तक नहीं जागना चाहिए। जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और नियमित तौर पर अपने खाने का सेवन करें।
  • डिप्रेशन (Depression) से दूर रहने के लिए व्यक्ति को चाहिए कि वह नशीली चीजों का प्रयोग ना करें। बहुत से लोग यह समझते हैं कि डिप्रेशन को दूर करने के लिए नशीली चीज यानी शराब व सिगरेट का सेवन करेंगे तो उसके द्वारा उनकी चिंता दूर हो जाएंगी परंतु यह बात सत्य नहीं है। शोध में पाया गया है कि यह चीजें व्यक्ति के चिंता और अवसाद को और बढ़ावा देती हैं। नशीली चीजों से दूरी बनाए रखें।

निष्कर्ष / Conclusion

दिखने में बेहद सामान्य व साधारण डिप्रेशन कोई आम बीमारी नहीं है बल्कि यह खतरनाक बीमारी है लेकिन इसके लिए आप निराश ना हो। इसका इलाज भी है। मनोचिकित्सक और चिकित्सक के द्वारा इस पर आप नियंत्रण पा सकते हैं। डिप्रेशन एक नकारात्मक ऊर्जा है जो आपकी सोचने और आपके काम करने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करती है।

ऊपर बताई गई चीजों पर ध्यान देकर हम जान सकते हैं कि डिप्रेशन (Depression) क्या है? साथ ही साथ हम में इसका निदान भी प्राप्त कर पाएंगे।

आप अपने सवालों को कॉमेंट बॉक्स में लिखकर हमसे शेयर कर सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply